The National Institute of Health and Family Welfare (NIHFW)
|
Dr. Ganesh Shanker Srivastava In-charge(Hindi Cell) |
E-Mail: ganeshsrivastava@nihfw.org EPABX: 26165959,26166441- Ext 247 |
|
Ms. Kalpana Mishra Junior Translator(Hindi) |
E-Mail: aimbitions[at]gmail[dot]com EPABX: 26165959,26166441- Ext 193 |
हिंदी कक्ष के कार्य एवं गतिविधियां
हिंदी कक्ष के कार्य
• संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करना और उक्त कार्य में उनका मार्गदर्शन और सहायता करना।
• भारत सरकार की राजभाषा कार्यान्वयन नीति के अनुपालन को संस्थान में सुनिश्चित करना।
• राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयास करना।
• संस्थान की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक नियमित रूप से आयोजित करना।
• विभिन्न राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी समितियों की बैठक में संस्थान के प्रमुख सहित भाग लेना।
• संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण संबंधी प्रबंधन कार्य करना एवं संसदीय राजभाषा समिति की सिफारिशों/निर्देशों को लागू करना।
• राजभाषा नीति के अनुसार शासकीय दस्तावेजों का द्विभाषी (हिंदी/अंग्रेजी) अनुवाद कार्य करना।
• संस्थान में हिंदी के प्रोत्साहन हेतु प्रतिवर्ष हिंदी पखवाड़े का आयोजन करना।
• हिंदी कार्यशालाओं/राजभाषा सम्मेलन इत्यादि का आयोजन करना।
• हिंदी में सरकारी कामकाज को बढ़ावा देने की दृष्टि से उदारीकृत प्रोत्साहन योजना लागू करना।
• संस्थान द्वारा राजभाषा क्रियान्वयन की दृष्टि से एक हिंदी पत्रिका ‘जन स्वास्थ्य धारणा’ का प्रकाशन करना।
• हिंदी के कर्मचारियों को हिंदी प्रशिक्षण हेतु नामित कर प्रशिक्षण के लिए भेजना।
• हिंदी में कार्यसाधक ज्ञान एवं प्रवीणता प्राप्त कर्मचारियों का विवरण तैयार करना।
• हिंदी के प्रोन्नयन और प्रोत्साहन के लिए यथानुमोदित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य रचनात्मक प्रयास करना इत्यादि।
राजभाषा हिंदी संबंधी गतिविधियां (2025-26)
राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में राजभाषा कार्यान्वयन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संस्थान के निदेशक महोदय की अध्यक्षता में एक राजभाषा कार्यान्वयन समिति गठित की गई है। प्रतिवेदित अवधि में समिति की सभी बैठकें नियमित रूप से आयोजित की गईं। प्रतिवेदित अवधि की प्रत्येक तिमाही में हिंदी कार्यशालाओं का आयोजन भी नियमित रूप से किया गया। इसके अतिरिक्त हिंदी संबंधी महत्वपूर्ण गतिविधियों का प्रतिवेदन यहां प्रस्तुत है:
हिंदी पखवाड़ा-2025 का आयोजन
संस्थान में दिनांक 14 सितंबर, 2025 से 30 सितंबर 2025 की अवधि के दौरान हिंदी पखवाड़ा-2025 का आयोजन किया गया,जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों का विवरण निम्नवत है:
हिंदी पत्रिका "जन स्वास्थ्य धारणा" का विमोचन
प्रतिवेदन अवधि के दौरान, दिनांक 09 मार्च, 2026 को संस्थान के वार्षिक दिवस के अवसर पर हिंदी पत्रिका "जन स्वास्थ्य धारणा" के नवीनतम अंक का विमोचन मुख्य अतिथि, माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, श्री प्रतापराव जाधव द्वारा किया गया।
डॉ. गणेश शंकर श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षण व्याख्यान
प्रतिवेदित अवधि में संस्थान के हिंदी कक्ष के प्रभारी डॉ. गणेश शंकर श्रीवास्तव द्वारा ई.आर. नेट इंडिया, इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली तथा केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) में ‘राजभाषा हिंदी से संबन्धित विषयों पर प्रशिक्षण व्याख्यान दिए गए। इस अवसर पर संबंधित कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
(प्रस्तुति: डॉ. गणेश शंकर श्रीवास्तव, प्रभारी, हिंदी कक्ष)