• facebook-icons
  • x-icons
  • insta-icons
  • linkedin-icons
  • Youtube-icons

National Institute of Health and Family Welfare The National Institute of Health and Family Welfare (NIHFW)

Indian Emblem

अन.आई.एच.एफ.डब्लू

एनआईएचएफडब्ल्यू बारे में

राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान की स्थापना दिनांक ९, मार्च १९७७ को दो राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों, नामतः - राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रशासन एवं शिक्षण संस्थान तथा राष्ट्रीय परिवार नियोजन संस्थान का विलय करके की गई थी। यह संस्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वायत्तशासी निकाय तथा एक शीर्षस्थ तकनीकी संस्थान के रूप में कार्यरत है। इसके अतिरिक्त, इस संस्थान द्वारा देश में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाता है।

इस संस्थान द्वारा अपने विभागों अर्थात् संचार, सामुदायिक स्वास्थ्य प्रशासन, शिक्षा एवं प्रशिक्षण, एपीडेमियोलॉजी, प्रबंध विज्ञान, चिकित्सकीय देखरेख एवं अस्पताल प्रशासन, जनसंख्या अनुवंशिकी एवं मानव विकास, योजना एवं मूल्यांकन, प्रजनन जैव-चिकित्सा, सांख्यिकी एवं जनांकिकी एवं समाज विज्ञान के माध्यम से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी व्यापक मुद्दों पर ध्यान दिया जाता है।



महत्व एवं वरीयता क्षेत्र

आधारिक महत्व

  • उत्कृष्टता
  • समरूपता/अभिसरण
  • बाजार अभिमुखीकरण
  • संवहनीयता
     

महत्वपूर्ण क्षेत्र

  • स्वास्थ्य एवं संबद्ध नीतियां
  • जन स्वास्थ्य प्रबंधन
  • स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार
  • स्वास्थ्य आर्थिकी एवं वित्तपोषण
  • जनसंख्या अनुकूलन
  • प्रजनन स्वास्थ्य
  • अस्पताल प्रबंधन
  • स्वास्थ्य संचार
  • स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण प्रौद्योगिकी
     

संबद्ध क्षेत्र

  • ग्रामीण स्वास्थ्य (विषय वस्तु 2005: राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन)
  • शहरी मलिन बस्ती निवासियों का स्वास्थ्य
  • आदिवासी स्वास्थ्य
  • विकेन्द्रीकरण
  • अंत: एवं अंतर्क्षेत्रीय समन्वयन
  • सामुदयिक स्वामित्व
  • गैर सरकारी संगठन
  • सार्वजनिक-निजी भागीदारी
  • स्वास्थ्य हेतु मानव संसाधन
  • वित्तीय प्रबंधन
  • सामाजिक/सामुदायिक बीमा
  • वृद्धजन परिचर्या
  • लैंगिक संवेदिता एवं बालिका शिशु परिचर्या
  • किशोर स्वास्थ्य
  • आपातकालीन गर्भनिरोधक
  • जनसंख्या शिक्षा
  • चिकित्सकीय आचार नीति
  • स्वास्थ्य विधायन
  • चिकित्सकीय अपशिष्ट पदार्थ प्रबंधन
  • स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली
  • स्वस्थ्य सूचना
  • स्वास्थ्य परिचर्या गुणवत्ता
  • श्रेष्ठ अभ्यास कार्य दोहराव