• facebook-icons
  • x-icons
  • insta-icons
  • linkedin-icons
  • Youtube-icons

National Institute of Health and Family Welfare The National Institute of Health and Family Welfare (NIHFW)

Indian Emblem

जनसांख्यिकीय डाटा सेंटर

जनांकिकी आंकड़ा केंद्र

जनांकिकी आंकड़ा केंद्र, , सांख्यिकी एवं जनांकिकी विभाग में स्थित है. यह केंद्र 11 जुलाई, 2003 से कार्यरत है।

उद्देश्य

यह केंद्र विभिन्न स्रोतों जैसे जनांकिकी सर्वेक्षण, जनगणना, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन, जनसंख्या सन्दर्भ ब्यूरो से एक ही स्थान पर आंकड़ों को सुलभ एवं उपलब्ध बनाने हेतु आंकड़ा संग्रहण के रूप में कार्य करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था।

सामान्य उद्देश्य

राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर त्वरित व्यावसायिक सन्दर्भों हेतु शोधार्थियों, प्रशासकों एवं योजना-नियामकों के लिए विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सामाजिक-जनांकिकी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से संबंधित सूचनाओं के आधार पर एक डेटाबैंक विकसित करना।

विशिष्ट उद्देश्य

  • डेटाबैंक में शामिल करने हेतु राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तरीय आंकड़ा केन्द्रों, आंकड़ा समुच्चयों को चिन्हित करना।
  • सांख्यिकी एवं जनांकिकी विभाग के कंप्यूटर प्रणाली में आंकड़ा भण्डारण, संग्रहण एवं संकलन हेतु आंकड़ों को इकठ्ठा करना तथा सुनियोजित करना।.
  • समय समय पर कंप्यूटर में आंकड़ा संचयन को नवीनीकृत करना।
  • व्यावसायिकों हेतु शोध, योजना एवं अध्यापन उद्देश्यों के लिए आकड़ों को सुलभ एवं उपलब्ध बनाना।

पद्धति

प्रारम्भ होने के पश्चात यह केंद्र विभिन्न स्रोतों जैसे- जनगणना, एस.आर.एस, एन.एफ.एच.एस, आर.एच.एस.-आर.सी.एच.(डी.एल.एच.सी.) सुविधा सर्वेक्षण, एन.एस.एस.ओ. और अन्य सी.एस.ओ., परिवार कल्याण, स्वास्थ्य सूचनाएं (सी.बी.एच.आई.) ग्रामीण स्वास्थ्य जनांकिकी, (स्वास्थ्य जनांकिकी, कार्यक्रम एवं जनशक्ति) से जनांकिकी एवं परिवार कल्याण तथा जन स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़ा संग्रहण के रूप में संग्रहण, संकलन, क्रमवार व्यवस्थापन एवं अन्य कार्य कर रहा है।

अर्जित उपलब्ध सामग्री (हार्ड कॉपी)

जनसंख्या का आकार एवं अभिलक्षण, वर्ष 2001 की जनगणना के प्राथमिक सारांश का अंतिम टेबल

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण रिपोर्ट (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय राउंड)

जिला स्तरीय घरेलू रिपोर्ट (प्रथम एवं द्वितीय राउंड)

सेवा सर्वेक्षण रिपोर्ट

प्रजनन एवं मातृत्त्व की एस.आर.एस. संग्रह

वर्ष 2001 से 2007 की एस.आर.एस. बुलेटिन

वर्ष 2005 एवं 2006 की एस.आर.एस. सांख्यिकी रिपोर्ट

सॉफ्ट कॉपी

जनगणनाः

सभी राज्यों के प्राथमिक जनगणना सारांश, भारत जनगणना सिरीज़ 2001।

सभी राज्यों- अनुसूचित जाति एवं जनजाति, के प्राथमिक जनगणना सारांश, भारत जनगणना सिरीज़ 2001.

जनगणना, भारत 2001, टेबल्स ऑन हाउस, सभी राज्यों के घरेलू एमेनिटीज तथा एसेट्स.

जनगणना, भारत 2001, धर्म-भारत

जनगणना, भारत 2001, यौन जागरूकता 2001

जनगणना, भारत 2001, प्रोविजनल पत्र 1,2,3

कामगारों के बारे में बी. सिरीज़ टेबल

अपंगता के बारे में सी. सिरीज़

वैवाहिक स्थिति के बारे में सी. सिरीज़

धर्म के बारे में सी सिरीज़

आयु तथा लिंग जनसंख्या के बारे में सी. सिरीज़

प्रवास के बारे में डी. सिरीज़ टेबल

प्रजनन टेबल के बारे में एफ. सिरीज़

हाउसहोल्ड के बारे में एच. सिरीज़ s

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन आंकड़ा

42 राउंड

25.1 मातृत्व, शिशु-देखभाल एवं परिवार नियोजन

25.2 वितरण

25.7 शिक्षा में भागीदारी

27.0 चिकित्सा सेवाओं का उपयोग, साठ वर्ष तथा अधिक के व्यक्तियों का सर्वेक्षण

47 राउंड

३. साक्षरता एवं संस्कृति

26.0 अक्षम व्यक्ति

26. बच्चों के विकास से जुड़े मुख्य बिंदु

3.1 ग्रामीण सुविधाएं

52 राउंड

25.0 स्वास्थ्य देखभाल

58 राउंड

0.21 झुग्गी बस्तियों से जुड़े हुए मुख्य बिंदु

26.0 अक्षम व्यक्ति

3.1 ग्रामीण सेवाएँ

1.2 घर की दशा

60 राउंड

25. रूग्णता तथा स्वास्थ्य देखभाल

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ सर्वेक्षण

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ सर्वेक्षण 1,2,3 (रिपोर्ट एवं रॉ डेटा)

डी.एल.एच.एस. आंकड़ा

डी.एल.एच.एस. आंकड़ा 1, 2 (रिपोर्ट एवं रॉ डेटा)