• facebook-icons
  • x-icons
  • insta-icons
  • linkedin-icons
  • Youtube-icons

National Institute of Health and Family Welfare The National Institute of Health and Family Welfare (NIHFW)

Indian Emblem

एम. डी. (सामुदायिक स्वास्थ्य प्रशासन)

प्रतिवर्ष सीटों की संख्या : 10
पाठ्यक्रम की अवधि : तीन वर्ष
संबद्ध विश्वविद्यालय : दिल्ली विश्वविद्यालय

पात्रता मानदण्ड

आवेदक द्वारा एम बी बी एस डिग्री की फाइनल परीक्षा पास करने के पश्चात एक वर्षीय रोटेशन इटर्नशिप की अनिवार्य अवधि संतोषजनक रूप से पूरी होनी चाहिए तथा राज्य मेडिकल परिषद/भारतीय मेडिकल परिषद में पंजीकरण होना चाहिए।

आवेदक को उपरोक्त अपेक्षित योग्यता पूरी करने के पश्चात, 31 मार्च को विज्ञापन प्रकाशित होने से पूर्व अथवा इस तिथि तक 5 वर्ष का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त होना चाहिए, जिसमें से दो वर्ष का अनुभव निवारक एवं सामाजिक औषधि/सामुदायिक स्वास्थ्य/ अस्पताल प्रशासन/ जन स्वास्थ्य प्रशासन तथा एपीडेमियोलॉजी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पोषण आदि में दिल्ली के किसी मेडिकल कॉलेज/ मान्यता प्राप्त अस्पताल अथवा दिल्ली से बाहर किसी शिक्षण अस्पताल में होना चाहिए तथा अन्य तीन वर्ष का अनुभव राज्य/ केन्द्रीय स्तर अथवा किसी स्थानीय निकाय, सशस्त्र बल चिकित्सीय सेवा, लोक अथवा स्वैच्छिक क्षेत्र के संगठनों, रेलवे, ईएसआईसी आदि में होना चाहिए।

जो आवेदक उपरोक्त पात्रता नियम एवं शर्तो को पूरा करते हो उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा ली जाने वाली पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/ डिप्लोमा पाठ्यक्रमों हेतु एक 'सामान्य लिखित परीक्षा' (कॉमन रिटन एक्जाम) में बैठने की अनुमति है।

पाठ्यक्रम विषय वस्तु : दिल्ली विश्विद्यालय द्वारा निर्धारित पाठ्क्रम के अनुसार

परीक्षा : दिल्ली विश्विद्यालय द्वारा ली जाएगी।

पाठ्यक्रम की विषय-वस्तु दिल्ली विश्विद्यालय पाठ्यक्रम के अनुसार है।

उपरोक्त परीक्षा के अंतर्गत 4 थ्योरी पेपर तथा प्रायोगिक परीक्षा देनी शामिल है। छात्रों को एम.डी. के रूप में एक शोध प्रस्ताव भी पूरा करना होगा।

List of Recognized Supervisors MD (CHA) by University of Delhi Pdf size:( 0.01 MB)